चित्तौड़गढ़ | आलाप ग्रुप की ओर से चार जनवरी को भरत बाग में कार्यक्रम होगा। प्रवक्ता संयमपुरी ने बताया कि आलाप ग्रुप की ओर से गत सात वर्षो से निरन्तर सीने जगत के पार्श्व गायकों को कार्यक्रमों की श्रंृखला के माध्यम से श्रद्वंाजलि देते आये हैं। इसी श्रंृखला के तहत नववर्ष आगमन पर ग्रूप की ओर से सुरभि 2025’’ कार्यक्रम होगा। इसमें फिल्मी गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी।मौसम को देखते हुए बन्द पाण्डाल की व्यवस्था की। तैयारी बैठक में ग्रुप के संस्थापक अनिल सिसोदिया, अध्यक्ष मुकेश सपरा, संयोजक हेमांक सोलंकी, मधु रांधड, सुबोध व्यास, सुधीर नामा, पिंकी राज, दिनेशपुरी, अदिति सुराणा, कृष्णा वैष्णव, रूचिका सोलंकी आदि पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे।


