चित्तौड़गढ़ | महाराणा प्रताप बहुद्धेशीय लॉ कॉलेज के विधि विद्यार्थियों ने न्यायिक कार्यवाही का अवलोकन किया। कॉलेज प्राचार्य डॉ.एस.डी.व्यास ने बताया कि एलएलबी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों ने विषय प्रभारी विधि व्याख्याता डॉ. पूजा राजोरा के निर्देशन में न्यायिक कार्रवाई को समझा। साथ ही न्यायाधीश एवं अधिवक्ता राजेन्द्र राजोरा, रजनीश पितलिया, श्याम शर्मा, नरेन्द्र पोखरना, कैलाश चैखडा, मुकुट बिहारी दाधीच, नरेश शर्मा, सावन श्रीमाली, पूर्व जिला अभिभाषक संघ अध्यक्ष ओम जी शर्मा, शैलेन्द्र राव, प्रकाश शर्मा, संजय शर्मा, मोहित जैन तथा जिला अभिभाषक संघ अध्यक्ष एस.पी. सिंह, उपाध्यक्ष अनुराग दाधीच, सचिव नरेन्द्र योगी, कोषाध्यक्ष संदीप सेठीया सहित समस्त कार्यकारिणी के निर्देश में प्रायोगिक परीक्षा के लिए सीविल एवं दाण्डिक वादों की रिपोर्ट तैयार की। अवलोकन के बाद विद्यार्थियों ने प्राचार्य, व्याख्याता डॉ.सुखदेव रेबारी, डॉ. शिप्रा मूंदड़ा, सुलक्षणा सांचोरा, टीनू चूंडावत इत्यादि की उपस्थिति में पुस्तकालय, अधिवक्ता चैंबर, वैकल्पिक विवाद निपटारा केन्द्र का अवलोकन किया।


