चित्तौड़गढ़ | “हमारे घर के बुजुर्ग ही हमारे कल्पवृक्ष है जिनकी छत्रछाया में ही हम पुष्पित व पल्लवित होते हैं। इसी अवधारणा को ध्यान में रखते हुए सेंट्रल एकेडमी स्कूल में विद्यार्थियों के दादा-दादी व नाना नानी के अभिनंदन व सम्मान के लिए “कल्पवृक्ष” कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें सभी सेंट्रल एकेडमी स्कूल की सी.ई.सी. हेड शालिनी दीक्षित, मुख्य अतिथि मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद दशोरा ‘गेस्ट ऑफ ऑनर’ पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी कल्याणी दीक्षित, सांवलिया जी हॉस्पिटल चित्तौड़गढ़ में अस्थि विभाग के मुख्य विशेषज्ञ डॉ. जय पनेरी रहे। इस अवसर पर पूर्व प्राथमिक कक्षा की छात्राओं द्वारा मनमोहन सरस्वती वंदना नृत्य की प्रस्तुति दी। विद्यालय प्राचार्य परेश नागर ने मुख्य अतिथि व अतिथियों का अभिनंदन किया। इस अवसर पर दादा- दादी व नाना- नानी के लिए चेयर रेस व ‘गुब्बारे की मस्ती’ आदि भी हुए। वर्ष भर में हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया।


