पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप पटेल के निर्देशन में रविवार को जिले के सभी थानों पर हार्टफुलनेस ध्यान का अभ्यास कराया गया। इस कार्यक्रम में 200 से अधिक पुलिसकर्मियों ने ऑनलाइन जुड़कर सहभागिता की। यह ध्यान अभ्यास सभी थानों में एक ही समय पर लाइव आयोजित किया गया। पुलिस मुख्यालय द्वारा हार्टफुलनेस के माध्यम से जिले में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए ध्यान योग का अभ्यास नियमित रूप से कराया जा रहा है। रविवार को जिला और थाना स्तर पर आयोजित इस विशेष सत्र में 200 से अधिक पुलिसकर्मियों ने ऑनलाइन माध्यम से जुड़कर ध्यान का अभ्यास किया। ध्यान अभ्यास की अन्य तस्वीरें…


