कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने झाबुआ के विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया को अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। भूरिया इस पद पर अधिवक्ता शिवाजी राव मोघे का स्थान लेंगे। यह जानकारी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी। डॉ. विक्रांत भूरिया मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं और वर्तमान में झाबुआ विधानसभा से कांग्रेस विधायक हैं। उनकी इस नियुक्ति से आदिवासी नेतृत्व को एक नई दिशा मिलने की उम्मीद है। भूरिया की नियुक्ति से पार्टी में आदिवासी वर्ग के प्रतिनिधित्व को और मजबूती मिलेगी।


