आवारा पशुओं के लिए शेल्टर निर्माण का निर्देश

बोकारो | सार्वजनिक रूप से विचरण कर रहे पशुओं के प्रति क्रूरता की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने के लिए प्रत्येक 45 दिन पर जिला स्तरीय बैठक करें। उक्त निर्देश डीसी अजय नाथ झा ने शनिवार को जिला पशुपालन पदाधिकारी नगर निगम और अन्य अधिकारियों को दिया। उन्होंने नगर निगम चास, नगर परिषद फुसरो व बीएसएल नगर प्रशासन को निर्देश दिया कि आवारा पशुओं के लिए शेल्टर होम व फीडिंग जोन निर्माण के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करें। उन्होंने दो माह के अंदर अस्थायी शेल्टर होम और फीडिंग जोन शुरू करने का निर्देश दिया। फीडिंग जोन के लिए ऐसे स्थल चिह्नित करने को कहा गया, जिससे आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *