आवारा मवेशियों की देखभाल कर रहे समाज सेवी:कांकेर में गौशाला निर्माण की मांग; सड़क हादसों का शिकार हो रहे राहगीर

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले की नगर पंचायत चारामा में आवारा पशुओं की समस्या बढ़ते जा रही है। मुख्य चौक और चौराहों पर बड़ी संख्या में आवारा मवेशी दिखाई दे रहे हैं। इससे लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। समाजसेवी संस्थाएं दुर्घटनाग्रस्त और बीमार गौवंश की देखभाल कर रही हैं। नगर के युवा पार्षद उत्तम साहू ने गौवंश के संरक्षण के लिए विशेष पहल की है। उन्होंने नगर प्रशासन और गौ पालकों से अपील की है कि पशुओं को खुला न छोड़ें और गौशाला बनाने की भी मांग की। सर्व सुविधायुक्त गौधाम बनाने की मांग साहू ने प्रत्येक विकासखंड केंद्र में सर्व सुविधायुक्त गौधाम बनाने की मांग की है। इससे बीमार पशुओं का प्राथमिक उपचार आसानी से किया जा सकेगा। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं से गौवंश को बचाया जा सकेगा। स्थानीय लोगों के मुताबिक, नगर प्रशासन अब तक गौवंश को सड़कों से हटाने में असफल रहा है। गोचर भूमि भी धीरे-धीरे कम होती जा रही है। इस स्थिति में पशुओं के लिए चारे और पानी की व्यवस्था एक बड़ी चुनौती बन गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *