कोरबा में सौतेले पिता ने किया बेटी से दुष्कर्म:आरोपी ने की थी दो शादी, दोनों पत्नी छोड़कर भागी, पीड़िता से भी करता था मारपीट

छत्तीसगढ़ के कोरबा में सौतेले पिता ने 9 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म किया है। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को बुधवार शाम को गिरफ्तार कर लिया है। मामला दीपका थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, 38 युवक की पहली पत्नी उसकी हरकतों से परेशान होकर भाग गई थी। इसके बाद उसने एक शादीशुदा महिला से शादी की। दूसरी पत्नी भी उसे छोड़कर चली गई। पीड़िता के साथ करता मारपीट पीड़िता अपने सौतेले पिता के साथ रहती थी और घर का काम करती थी। आरोपी उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज भी करता था। पड़ोसियों को जब इस घटना की जानकारी मिली, तो उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर जेल भेज दिया है। घुमंतू प्रवृत्ति का था आरोपी थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू का कहना है कि, इस घटना के बाद लोगों में नाराजगी है। वहीं सहायक उपनिरीक्षक जीतेश सिंह ने बताया कि आरोपी घुमंतू प्रवृत्ति (इधर-उधर घूमनेवाला) का था और कोई स्थायी रोजगार नहीं करता था। उसे सलाखों के पीछे भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *