अमरवाड़ा के राहीवाडा गांव के युवक ने आज (मंगलवार) छिंदवाड़ा कलेक्ट्रेट पहुंच जनसुनवाई में आवास योजना में फर्जीवाड़ा होने की शिकायत की। युवक अप्पू बंदेवार ने बताया कि आवास पोर्टल में उसके पिता के नाम पर पक्का आवास निर्माण बताया जा रहा है जबकि उसका मकान कच्चा है। अप्पू का कहना है कि उसके पिता की पिछले दिनों मृत्यु हो चुकी है। इससे पहले उनके खाते में आवास योजना की राशि भी डाली गई थी लेकिन सरपंच-सचिव ने यह बताया कि राशि उनके ही नाम के दूसरे शख्स की है। आधार कार्ड चेंज होने के कारण उसकी किश्त हमारे खाते में आ गई थी। इसे वापस ले लिया गया। अप्पू ने इसकी शिकायत अमरवाड़ा सीईओ से की तो उन्होंने भी बताया कि आधार कार्ड चेंज होने के कारण गलत खाते में किश्त आ गई थी। इसे वापस किया गया, ऐसे में उन्होंने राशि ट्रांसफर कर दी। इसमें सरपंच-सचिव के लापरवाही है, युवक ने कार्रवाई की मांग की। युवक के पिता के खाते में डाली गई थी दो किश्त
बताया जा रहा है कि उसके पिता लख्मीचंद के खाते में 45000 और 15000 की दो किस्त डाली गई थी बाद में खाते में त्रुटि होने की बात कह कर यह किश्त सरपंच सचिव ने दूसरे खाते में ट्रांसफर कराई है।


