सीहोर| प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के दूसरे चरण के लिए सर्वे शुरू हो गया है। इसमें पात्र परिवारों के नाम 31 मार्च तक स्थाई प्रतीक्षा सूची में जोड़ने की कार्यवाही की जा रही है। योजना के तहत केंद्रीय मंत्री मंडल ने योजना को आगामी 5 वर्ष के लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 से 2028-29 तक की मंजूरी दी है। इस संबंध ने ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार ने आवास प्लस की सूची को अपडेट करने के लिए आवास प्लस सर्वे 2024 शुरू किया है।


