अकोदिया| मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा चल रही है, लेकिन अकोदिया क्षेत्र में ध्वनि प्रदूषण पर रोक नहीं लग रही। देर रात तक डीजे बज रहे हैं, जिससे परीक्षार्थियों को परेशानी हो रही है। पढ़ाई में ध्यान केंद्रित करना मुश्किल हो रहा है। शांत वातावरण की जरूरत है, लेकिन प्रशासन लापरवाह बना हुआ है।


