बिशनखेड़ी| कल्याणपुरा में लंबे समय से जर्जर हो चुकी मुख्य सड़क की मरम्मत कर दी गई है। दैनिक भास्कर ने इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। सड़क पर बड़ी-बड़ी दरारें और गड्ढे बन गए थे। इसको देखते हुए प्रशासन ने मरम्मत कार्य शुरू करवाया, जिससे अब लोगों को राहत मिली है और आवागमन सुरक्षित हो गया है। वाहन चालकों के लिए यह सड़क किसी खतरे से कम नहीं थी। खासकर रात के समय या बारिश में यह समस्या और भी गंभीर हो जाती थी। कई बार बाइक सवार इन गड्ढों की वजह से गिरकर घायल हो चुके थे। कई बार बाइक सवार इन गड्ढों की वजह से गिरकर घायल हो चुके थे। स्थानीय लोग लगातार प्रशासन से इसकी मरम्मत की मांग कर रहे थे, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही थी। यह मार्ग झालकी, बालापुरा, रतनपुर और कल्याणपुरा जैसे कई गांवों के लोगों के लिए इछावर जाने का मुख्य रास्ता है।


