आशा कार्यकर्ताओं को दिया गया  प्रशिक्षण

बैतूल| एएनएमटी टिकारी बैतूल में 7 से 21 जनवरी तक मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत सीएचओ, शहरी एएनएम और आशा सहयोगिनी को गेटकीपर मॉड्यूल का प्रशिक्षण दिया। सीएमएचओ डॉ. मनोज कुमार हुरमाड़े ने बताया प्रशिक्षण का उद्देश्य आशा कार्यकर्ताओं को मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं की पहचान करने और समुदाय में जागरूकता बढ़ाने के लिए सक्षम बनाना था। प्रशिक्षण में डिप्रेशन, एंग्जाइटी जैसी मानसिक समस्याओं के लक्षण पहचानना और लोगों को आत्महत्या रोकने के लिए प्रोत्साहित करना सिखाया गया। नोडल अधिकारी मानसिक स्वास्थ्य डॉ. संजय खातरकर ने बताया कुल 434 प्रशिक्षणार्थियों को 12 बैच में प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के माध्यम से आशा कार्यकर्ता अब अपने क्षेत्र में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने, लोगों की समस्याओं को समय पर पहचानने और आवश्यक सहायता मुहैया कराने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *