भास्कर न्यूज | अंबिकापुर छत्तीसगढ़ यूथ इंटक की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से आशीष शील को यूथ इंटक का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनके साथ रेहान अली को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। यह नियुक्ति पूर्व केंद्रीय मंत्री चंद्रशेखर दुबे के निर्देश, रेड क्रॉस चेयरमैन आदित्येश्वर शरण सिंहदेव, प्रदेश सचिव शैलेन्द्र प्रताप सिंह, और इंटक के प्रदेश महामंत्री रजनीश सेठ की अनुशंसा पर की गई। नियुक्ति के बाद पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के हाथों दोनों नव-नियुक्त पदाधिकारियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में भटगांव के पूर्व विधायक पारसनाथ राजवाड़े, प्रदेश सचिव शैलेन्द्र प्रताप सिंह, विनय सिंह, राजू सिंह, इंटक जिला अध्यक्ष अनुराग नामदेव, भानु प्रताप सिंह, सौरव विश्वकर्मा, आर्यन चौबे, नितिन कुशवाहा, इंद्रजीत रजवाड़े, सरफराज अंसारी और रवि शुक्ला प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।


