जमीन विवाद: भाई की कुल्हाड़ी मारकर हत्या

कोंडागांव| जिले के मर्दापाल थाना क्षेत्र के ग्राम हासेल में भूमि विवाद को लेकर एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने अपने सगे बड़े भाई की कुल्हाड़ी से वार कर बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना 18 मई की है। आरोपी आशाराम कोर्राम पिता दुखुराम कोर्राम (उम्र 48 वर्ष)निवासी ग्राम हासेल, थाना मर्दापाल ने अपने बड़े भाई झगरूराम कोर्राम पर जमीन बंटवारे को लेकर विवाद के चलते अचानक कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की जांच के बाद मर्दापाल पुलिस ने आरोपी आशाराम कोर्राम के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर 30 जून को मामला दर्ज किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *