आसनसोल हस्तशिल्प मेले में भीषण आग, 17 दुकानें जलकर खाक, 10 लाख रुपए से अधिक का नुकसान

भास्कर न्यूज | चित्तरंजन आसनसोल स्टेडियम के पास एनसीसी ग्राउंड में आयोजित राज्य सरकार प्रायोजित हस्तशिल्प मेले में बुधवार को अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग पूरे मेला परिसर में फैल गई, जिससे वहां मौजूद दुकानदारों और आगंतुकों में अफरा-तफरी मच गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि 17 दुकानें जलकर खाक हो गईं। मेले में मौजूद हस्तशिल्प उत्पाद, कपड़े, और अन्य सामान आग की चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी, जिसके बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। हालांकि, दमकल के पहुंचने से पहले ही आग ने विकराल रूप ले लिया और भारी नुकसान हो गया। दमकल अधिकारियों का कहना है कि आग लगने के सही कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य तकनीकी गड़बड़ी के कारण लगी हो सकती है। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। मेले में शामिल दुकानदारों ने सरकार से मुआवजे की मांग की है, क्योंकि आग के कारण उनका भारी नुकसान हुआ है। स्थानीय प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं और प्रभावित दुकानदारों की सहायता का आश्वासन दिया है। इस घटना में दुकानदारों को 10 लाख रुपए से अधिक का नुकसान होने का अनुमान है। भास्कर न्यूज| जामताड़ा मार्च महीने में होने वाले होली समेत अन्य त्योहारों को ध्यान में रखते हुए उत्पाद विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ अपने अभियान को और तेज कर दिया है। उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर जिले के मिहिजाम थाना क्षेत्र में उत्पाद बल ने पीसीआर गश्ती दल के साथ मिलकर छापेमारी की। यह अभियान चित्तरंजन रोड, गेट नंबर 1 के पास स्थित झोपड़ियों, कानगोई तालाब किनारे और अन्य संदिग्ध स्थानों पर चलाया गया। छापेमारी के दौरान कानगोई तालाब किनारे एक घर से 15 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद िकया गया। यह शराब अवैध रूप से निर्मित है और इसका वितरण त्योहारों के दौरान िकया जाना था। मिहिजाम थाना क्षेत्र में जिला उत्पाद बल का यह अभियान निरंतर जारी है। अवैध शराब के कारोबार को खत्म करने के लिए उत्पाद बल और संबंधित थाना पुलिस के बीच समन्वय बढ़ाया गया है। पिछले दिनों भी इसी क्षेत्र में चित्तरंजन रोड, पाइपलाइन किनारे और शिउलीबाड़ी में छापेमारी की गई थी। इन जगहों से अवैध चुलाई शराब के साथ शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले जावा महुआ भी बरामद किया गया था। यह अभियान जिले में अवैध शराब के कारोबार को खत्म करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है। स्थानीय पुलिस और उत्पाद बल का यह संयुक्त प्रयास इस बात को सुनिश्चित करता है कि आगामी त्योहारों के दौरान अवैध शराब का कारोबार न फैलने पाए और जनता को सुरक्षित माहौल मिले। अधिकारियों का कहना है कि अवैध शराब के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि त्योहारों के समय किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *