आसपुर में बेकाबू कार नहर में गिरी:बाइक को मारी टक्कर, 5 लोग घायल

उदयपुर-बांसवाड़ा मुख्य मार्ग पर आसपुर थाना क्षेत्र के गोल कस्बे में एक गंभीर सड़क हादसा हुआ। उप स्वास्थ्य केंद्र के सामने एक कार ने आगे चल रही बाइक को टक्कर मार दी, जिसके बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित नहर में जा गिरी। हादसे में बाइक सवार तीन युवक यासीन, रॉबिन और अंगद घायल हो गए। कार में सवार तीन लोगों में से एक आसपुर के निजी अस्पताल के मालिक मिथेश पाटीदार, अजय और एक अन्य युवक को मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल नहर से बाहर निकाला। घायल बाइक सवारों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जबकि कार में सवार लोगों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी पांच घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, बाइक सवार तीनों युवक उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं, जो आसपुर में पेंटर का काम करते हैं। सूचना मिलते ही आसपुर थाने के हेड कांस्टेबल गणपत दान पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *