इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रवेश 20 तक

बाड़मेर| राजकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय बाड़मेर में विंटर सेशन 2025–26 के अंतर्गत संचालित विभिन्न स्किल कोर्सेज की रिक्त रही सीटों पर सीधा प्रवेश (डायरेक्ट एडमिशन) के लिए इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसके लिए अंतिम तिथि 20 फरवरी निर्धारित की गई है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संदीप रांकावत ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी महाविद्यालय कार्यालय समय में आवश्यक संबंधित दस्तावेजों एवं निर्धारित फीस के साथ महाविद्यालय परिसर में स्थित हेल्प डेस्क पर संपर्क कर सीधे प्रवेश ले सकते हैं। प्राचार्य ने बताया कि यह अवसर उन अभ्यर्थियों के लिए उपयोगी है जो स्किल आधारित पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेकर तकनीकी एवं व्यावसायिक कौशल को मजबूत करना चाहते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *