भीमडा में किसान दिवस पर कार्यक्रम

बाड़मेर | इफको द्वारा भीमडा में किसान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में इफको के क्षेत्रीय अधिकारी भजनलाल ने प्रतिभागी किसानों को इफको नैनो यूरिया प्लस, नैनो डीएपी, नैनो जिंक, नैनो कॉपर, जल विलेय उर्वरकों व जैव उर्वरकों के बारे में जानकारी दी। इफको एमसी के गोपाराम व राजकुमार ने कृषि रसायनों के बारे में बताया। कृषि विभाग के तुलछाराम डूडी ने कृषि विभाग की ओर से संचालित विभिन्न स्कीम की जानकारी दी। वहीं किसानों को अधिकाधिक संख्या में स्कीम में भाग लेने को कहा। कार्यक्रम में भीमडा के पूर्व सरपंच जैसाराम मुख्य अतिथि रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *