जशपुरनगर | बैंक ऑफ इंडिया ने विभिन्न प्रबंधकीय और अधिकारी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार बैंक ऑफ इंडिया की वेबसाइट bankofindia.co.in पर 23 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र को प्रिंट करने और शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि भी 23 मार्च है। जानकारी अनुसार बैंक में कुल 159 पदों को भरा जाएगा। जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें आवेदन करने से पहले विस्तृत अधिसूचना पढ़नी चाहिए। वस्तुनिष्ठ परीक्षा में गलत उत्तर देने पर निगेटिव मार्किंग की जाएगी।


