जंगल में हथियार-बारूद-वर्दी छिपाकर भाग रहे नक्सली:लगातार हो रहे एनकाउंटर से डर, सुकमा में पुलिस ने एक ही दिन में बरामद की 9 गन

छ्त्तीसगढ़ के बस्तर में अब नक्सलियों को एनकाउंटर का डर सता रहा है, इसलिए माओवादी जंगल में हथियार, विस्फोटक समेत वर्दी छिपाकर गांव की तरफ भाग रहे हैं। सुकमा में पुलिस ने एक ही दिन में 2 अलग-अलग जगहों से नक्सलियों के डंप किए 9 हथियार समेत विस्फोटक बरामद किया है। मामला चिंतागुफा थाना क्षेत्र का है। दुलेड़ कैंप से जवानों को मरकनगुड़ा के जंगल में सर्च ऑपरेशन पर निकाला गया था। सर्चिंग के दौरान जवानों को यहां नक्सलियों का डंप सामान मिला। जिसमें 6 नग भरमार बंदूक, BGL सेल समेत अन्य वोस्फोटक सामान थे। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने हाल-फिलहाल में ही अपनी बंदूक छिपाकर रखी थी। 2 जगहों से किया गया बरामद CRPF, जिला बल, कोबरा की टीम को भी मेट्टागुड़ा के जंगल क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन के लिए निकाला गया था। यहां नक्सलियों की मौजूदगी की भी सूचना थी। लेकिन जब जवान पहुंचे तो नक्सली भाग निकले थे। जंगल से नक्सलियों का डंप किया सामान बरामद किया गया। जवानों ने यहां से भी 3 गन, BGL सेल समेत अन्य विस्फोटक सामान बरामद किए हैं। गांव में छिप रहे नक्सली बस्तर में लगातार हो रहे एनकाउंटर से नक्सल संगठन में बौखलाहट है। माओवादी जंगलों में अपने हथियार, विस्फोटक सामान को किसी एक सुरक्षित ठिकाने पर डंप कर गांव की तरफ भाग कर छिप रहे हैं। इससे पहले भी नक्सलियों के डंप किए हथियार पुलिस फोर्स ने बरामद किए थे। 2 दिन पहले 30 को किया था ढेर बस्तर में 20 मार्च को दो अलग-अलग जगह हुई मुठभेड़ में जवानों ने कुल 30 नक्सलियों को मार गिराया था। इनमें 26 नक्सली बीजापुर और 4 नक्सली कांकेर में मारे गए थे। मौके से भारी संख्या में जवानों ने हथियार समेत विस्फोटक बरामद किया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *