भिंड में इंजेक्शन लगाने के बाद एक शख्स की मौत हो गई। परिजन का आरोप है कि इंजेक्शन लगाने के बाद मरीज को खुजली होने लगी। सांस फूलने लगी और मुंह से झाग आने लगा। सिविल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना मिहोना में शनिवार की है। सर्दी-जुकाम होने पर जगनपुरा गांव निवासी किसान अखिलेन्द्र प्रताप सिंह राजावत उर्फ नीरू (45) डॉ. विजय बंगाली के क्लिनिक गया था। परिजन ने बताया कि डॉक्टर ने बिना उचित जांच के इंजेक्शन लगा दिया। इसके बाद अखिलेन्द्र की तबीयत बिगड़ गई। तत्काल सिविल अस्पताल लहार लेकर पहुंचे, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। मिहोना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाया और शव परिजन को सौंप दिया। डॉक्टर की तलाश की जा रही है। 3 दिसंबर को हुई थी बेटी की सगाई
अखिलेन्द्र की दो बेटियां और दो बेटे हैं। 3 दिसंबर को ही बड़ी बेटी की सगाई हुई थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। पीएम रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई
परिजन ने आरोप लगाया है कि डॉक्टर की लापरवाही और गलत इंजेक्शन की वजह से अखिलेन्द्र की मौत हुई है। ये खबर भी पढ़ें…. लेडी डॉक्टर बोली- मेरी ड्यूटी खत्म, शिशु की मौत बालाघाट जिला अस्पताल में डिलीवरी के दौरान बच्चे की मौत हो गई। परिजन का आरोप है कि मौके पर मौजूद लेडी डॉक्टर ने ड्यूटी खत्म होने की बात कहते हुए ऑपरेशन से इनकार कर दिया। दूसरी डॉक्टर के आने तक हालात बिगड़ गए और बच्चे की जान चली गई। आशा कार्यकर्ता ने कहा- ऑपरेशन के लिए कहने पर ड्यूटी डॉक्टर ने अभद्र व्यवहार किया। पढ़ें पूरी खबर…


