राहगीरों को चाकू मारा, सिर पर शराब की बोतल फोड़ी…VIDEO:सागर में बदमाशों ने उत्पात मचाया; पुलिस देर से पहुंची, लोगों ने किया चक्काजाम

सागर के कटरा बाजार से विजय टॉकीज रोड पर शनिवार रात बाइक सवार बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। मुंह पर कपड़ा बांधे बदमाशों ने चाकू से राह चलते लोगों और दुकानदारों पर हमले किए। एक युवक के सिर पर शराब की बोतल फोड़ दी। घायल युवक ने कोतवाली थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई है। बदमाश हाथों में चाकू लहराते हुए गाली-गलौज कर रहे थे। इससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। घटना के बाद पुलिस के देरी से पहुंचने से नाराज लोगों ने विजय टॉकीज रोड पर चक्काजाम कर दिया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। देखिए घटनाक्रम की 3 तस्वीरें… दुकान में तोड़फोड़, ऑटो चालक को पीटा
बदमाशों ने विजय टॉकीज रोड पर माता मढ़िया के पास स्थित प्रकाश जनरल स्टोर में तोड़फोड़ की। उन्होंने दुकानदार के साथ बदसलूकी और गाली-गलौज की। इसके अलावा सड़क से गुजर रहे ऑटो चालक और अन्य बाइक सवारों के साथ भी मारपीट की गई। पुलिस देर से पहुंची तो किया चक्काजाम
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस देरी से पहुंची। इससे गुस्साए लोगों ने विजय टॉकीज रोड पर चक्काजाम कर दिया। वे आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर समझाइश दी और लोगों को शांत कराया। CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। वीडियो में बदमाश मुंह पर कपड़ा बांधकर उत्पात मचाते और लोगों से मारपीट करते नजर आ रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की हैं। उनकी तलाश की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *