भास्कर न्यूज | दंतेवाड़ा किरंदुल में धूल से हो रही परेशानी को देखते हुए किरंदुल के दोनों ट्रेड यूनियन इंटक व एसकेएमएस ने रविवार को केंद्रीय विद्यालय चौक के समीप चक्काजाम कर दिया और पूरे नगर में उड़ रहे लौह चूर्ण की धूल से निजात दिलाने परियोजना अधिकारियों से अपील की। इस दौरान वर्क्स डिपार्टमेंट और सिविल अधिकारियों ने कहा कि पूरे नगर में निर्माण कार्य प्रगति पर है और थोड़ी बहुत धूल का उड़ना लाजमी है। उन्होंने कहा कि पानी का छिड़काव समय-समय पर किया जाता है इसके बाद भी ठोस समाधान निकाला जाएगा। इस दौरान ट्रेड यूनियन के लोग करीब 2 घंटे तक सड़क पर डटे रहे। जिले के किरंदुल और बचेली दोनों जगह डस्ट से आम लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


