लोहंडीगुड़ा| कैंब्रिज केरला मॉडल स्कूल धुरागांव में 17 जनवरी को स्कूल के बच्चों के द्वारा रंगारंग वार्षिकोत्सव का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूनम बैज , भाजपा महामंत्री डॉक्टर बसंत कश्यप, भाजपा मंडल अध्यक्ष मंगतू कश्यप रहे। वार्षिकोत्सव में बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए नृत्य व गायन प्रस्तुति को दर्शकों ने मंत्र मुग्ध होकर देखा और बड़ी संख्या में दर्शक यहां उपस्थित रहे। कैंब्रिज केरला स्कूल की प्रिंसिपल सुनीता मूर्ति ने इस आयोजन के संबंध में अपने विचार व्यक्त किए।


