भास्कर न्यूज | माकड़ी बड़ेराजपुर ब्लॉक के ग्राम हरवेल स्थित हायर सेकंडरी स्कूल प्रांगण में शनिवार को गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। बैठक में प्रभात फेरी, आदर्श आचार संहिता लागू होने पर चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए कार्यक्रम आयोजित करने, अतिथियों के स्वागत, ध्वज फहराने व गणतंत्र दिवस के महत्व को सम्मान देते हुए कार्यक्रम चयन व संचालन पर चर्चा की गई। वहीं 20 जनवरी से प्री-बोर्ड परीक्षा की तैयारियों पर भी विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान महेश नेताम, विजय पांडे, सुकमन पटेल, जयराम मरकाम, धर्मराज नागवंशी, सुकदेव नेताम, गजेंद्र कुमार गंगबेर, अमीषा मरकाम, अभिषेक नेताम, पुनिमा, सुष्मिता बोध, निधि, इंजन, त्रागेंद्र, अंकिता, केशनाथ, नरेंद्र, अनिता, ममता, अजय, लच्छिन, शाहबती, सृष्टि, सजिना सहित अन्य मौजूद थे।


