इंटरनेशनल केमल फेस्टिवल आज से:लक्ष्मीनाथ मंदिर से शुरू होगी हेरिटेज वॉक, पवन बांधेंगे दो हजार फीट लंबी पगड़ी, बनेगा वर्ल्ड रिकार्ड

तीन दिवसीय इंटरनेशनल केमल फेस्टिवल शुक्रवार से बीकानेर में शुरू होगा। पहले ही दिन लोक कलाकार पवन व्यास करीब दो हजार फीट लंबी पगड़ी पहनकर वर्ल्ड रिकार्ड भी बना सकते हैं। इसके लिए वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड की टीम बीकानेर आ गई है। जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग के का साझा प्रयास से आयोजित हो रहे केमल फेस्टिवल की शुरुआत शुक्रवार सुबह 8 बजे लक्ष्मीनाथ मंदिर से होगी। यहां लोक कलाकार पवन व्यास 2 हजार 25 फीट लंबी पगड़ी बांधकर वर्ल्ड रिकॉर्ड का दावा किया है। इसके लिए वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड की टीम बीकानेर पहुंचेगी। यहां नगाड़ा, मश्क, चंग और बांसुरी वादन एवं भजन गायन की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। वहीं देशी और विदेशी सैलानी मथेरण, बंधेज, पोट्री, सुनहरी कलम और साफा बांधने की कला से रूबरू हो सकेंगे। इस दौरान लोक कलाकार, रोबीले और सजे-धजे ऊंट भी साथ रहेंगे। भांडाशाह जैन मंदिर के पास हरियाणवी रागड़ी की प्रस्तुति दी जाएगी। हैरिटेज वॉक का काफिला यहां से चूड़ी बाजार की ओर बढ़ेगा। यहां लाख की चूड़ी बनाने की कला को दर्शाया जाएगा। सब्जी बाजार की ऐतिहासिक चौकी पर शहर की ऐतिहासिक रम्मत का प्रदर्शन किया जाएगा। यहां भुजिया, घेवर और जलेबी बनाने का लाइव प्रदर्शन किया जाएगा तथा वॉक के प्रतिभागी इनके स्वाद का लुत्फ भी उठाएंगे। यहीं जूती बनाने की कला का प्रदर्शन भी किया जाएगा। हैरिटेज वॉक के दौरान मरूनायक चौक में ब्लॉक और स्क्रीन प्रिंटिंग का प्रदर्शन होगा। मोहता चौक के बड़े पाटे पर पारम्परिक भोजन बनाने का प्रदर्शन होगा। वहीं प्रतिभागियों को कचौड़ी खिलाई जाएगी। यहीं भपंग वादन का प्रदर्शन होगा। मोहता चौक में ही बीकानेर की प्रसिद्ध रबड़ी लाइव बनाई जाएगी। यहीं लोक कलाकारों की ओर से गणगौर के गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी और कठपुतली के खेल के माध्यम से विभिन्न संदेश दिए जाएंगे। ये होंगे पहले दिन के कार्यक्रम दूसरे दिन आयोजित होगी यह गतिविधियां तीसरे दिन रायसर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *