बीकानेर की जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि गुरुवार को एक सड़क हादसे का शिकार हो गई, हालांकि उनके चोट नहीं आई। उन्हें एसपी कावेंद्र सिंह सागर की कार में लिफ्ट लेकर बीकानेर लौटना पड़ा। चारे से भरी एक ओवरलोड पिकअप ने कलेक्टर की गाड़ी को आगे से टक्कर मारी। जिला कलेक्टर नम्रता इन दिनों भारत-पाकिस्तान सीमा पर बसे गांवों में संवाद कार्यक्रम कर रही हे। इसी के तहत वो मोडायत गांव में लोगों से संवाद करके वापस बीकानेर लौट रही थी। कलेक्टर का काफिला मोडायत से लौटते समय बज्जू के पास उनकी कार सामने से आ रही एक पिकअप गाड़ी से टकरा गई। ये पिकअप गाड़ी चारे से भरी हुई थी। जिसमें अतिरिक्त चारा भरा हुआ था। हादसे के समय कार में कलेक्टर और ड्राइवर ही थे। दोनों को किसी तरह की चोट नहीं आई है। गाड़ी को सामान्य नुकसान हुआ है। हादसे के बाद साथ ही चल रहे एसपी कावेंद्र सिंह सागर भी मौके पर पहुंच गए। कलेक्टर बाद में सागर की कार में ही बीकानेर तक आई। रात करीब साढ़े दस बजे कलेक्टर बीकानेर पहुंची। मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि किसी तरह की चोट नहीं लगी है। चारे से भरी पिकअप खतरनाक बीकानेर में खतरे से भरी पिकअप गाड़ियां खूब चल रही है। शाम के वक्त ये पिकअप गाड़ियां ग्रामीण क्षेत्रों से होते हुए मुख्य मार्गों पर आती है। जहां पूरी सड़क पर कब्जा कर लेती है। ओवरलोड होने के कारण इन गाड़ियों के दोनों तरफ ही कोई नजर नहीं आता। ऐसे में कइ्र बार हादसे हो जाते हैं। पिछले दिनों नापासर रोड पर एक शिक्षक नेता सहित दो जनों का हादसा भी ओवर लोड वाहन के कारण ही हुआ था।


