इंटर कॉलेजों में सीटें बढ़ेंगी, पर विशेष स्थिति में:जैकः नामांकन संतुलन, पूरे संसाधन के बिना अब अतिरिक्त सीट नहीं

सरकार ने इंटर कॉलेजों में सीट बढ़ाने की प्रक्रिया को सख्त शर्तों में बांध दिया है। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक) को साफ कर दिया है कि सामान्य परिस्थिति में किसी भी संकाय में 512 सीट या पूर्व स्वीकृत यूनिट या सीट जो भी कम हो, से अधिक नामांकन नहीं होगा। हालांकि विशेष परिस्थिति में, किसी संस्थान की मांग पर, वित्तीय भार का आकलन, संसाधनों की समीक्षा और निरीक्षण के बाद ही जैक के स्तर पर सीट बढ़ाने पर विचार किया जा सकता है। दो मामलों से समझें : कला में भीड़, विज्ञान में खालीपन कुछ कॉलेजों में कला में अत्यधिक व विज्ञान में बहुत कम छात्र नामांकित हो रहे हैं। ऐसे में केवल कला में सीट बढ़ाने से समस्या और गहरी होगी। 1. अमानत अली इंटर कॉलेज, बुंडू : कला स्ट्रीम में 1252 छात्र नामांकित हैं। जबकि विज्ञान स्ट्रीम में 757 छात्र हैं। लगभग 500 छात्रों का अंतर है। 2. बेथेसदा महिला इंटर कॉलेज : कला स्ट्रीम में 738 छात्राएं पढ़ रही हैं। जबकि साइंस स्ट्रीम में मात्र 110 छात्राएं नामांकित हैं। इन शर्तों का पालन जरूरी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *