इंटर भूगोल की परीक्षा में जिले भर से 5301 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा, 34 छात्र अनुपस्थित

चाईबासा| सोमवार को जिले भर में इंटरमीडिएट की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई। आज द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट की जियोलॉजी, बिजनेस मैथमेटिक्स और ज्योग्राफी विषयों की परीक्षा संपूर्ण जिले भर के 24 केंद्रों पर आयोजित हुई। इंटर के उक्त तीनों ही विषयों में कुल मिलाकर 5563 परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र जारी किया गया था। जिसमें से 5525 परीक्षार्थियों ने ही परीक्षा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। जबकि 38 परीक्षार्थी अनुपस्थित थे। इंटर के कला संकाय में ज्योग्राफी विषय की परीक्षा में कुल 5335 परीक्षार्थियों के स्थान पर 5301 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 34 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इंटर की विज्ञान संकाय में आज जियोलॉजी विषय की परीक्षा हुई। जिसमें कुल 163 परीक्षार्थियों के स्थान पर 160 परीक्षार्थियों ने ही परीक्षा दी। जबकि 3 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। वहीं इंटर की वाणिज्य संकाय में बिजनेस मैथमेटिक्स विषय की परीक्षा में कुल 65 परीक्षार्थियों के स्थान पर 64 परीक्षार्थियों ने ही परीक्षा दी। जबकि एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा को लेकर प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *