इंडिगो की कई फ्लाइट्स घंटों लेट:क्रू की कमी और संचालन गड़बड़ी से जयपुर एयरपोर्ट पर पैसेंजर्स परेशान, मुंबई-दिल्ली-हैदराबाद रूट सबसे ज्यादा प्रभावित

जयपुर एयरपोर्ट पर बुधवार शाम इंडिगो एयरलाइन की कई फ्लाइट्स बिगड़े संचालन और क्रू की कमी के कारण घंटों देरी से उड़ान भर रही हैं। जिसकी वजह से पैसेंजर्स को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है, जबकि एयरलाइन की ओर से ऑपरेशनल रीजन बताकर लगातार समय बदले जा रहे हैं। आज शाम की पहली बड़ी देरी मुंबई रूट पर रही। इंडिगो की फ्लाइट 6E – 5324 जिसे शाम 7 बजकर 5 मिनट पर उड़ान भरनी थी। अब 8 बजकर 45 मिनट पर मुंबई के लिए रवाना हो सकेगी। इसी तरह हैदराबाद जाने वाली फ्लाइट 6E – 6481 भी करीब ढाई घंटे लेट रात 10 बजकर 45 मिनट पर रवाना होगी। बेंगलुरु रूट पर भी देरी का असर दिखा। इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट 6E – 373 जिसे रात 9 बजकर 55 मिनट पर उड़ान भरनी थी। वह अब रात 10 बजकर 50 मिनट पर उड़ान भरेगी। इसी तरह दिल्ली की फ्लाइट 6E – 5136 भी डेढ़ घंटे से ज्यादा लेट है, जो अब रात 1 बजकर 10 मिनट पर रवाना होगी। वहीं मुंबई की ही एक और फ्लाइट 6E – 5166 लगभग एक घंटे की देरी के साथ रात 12 बजकर 55 मिनट पर उड़ सकेगी। इनके साथ ही इंडिगो की हैदराबाद फ्लाइट 6E – 471 एक घंटे से ज्यादा लेट होकर 6 बजकर 25 मिनट पर उड़ान भर चुकी है। वहीं चेन्नई की 6E – 694 करीब दो घंटे की देरी के साथ 7 बजकर 15 मिनट पर, देहरादून की फ्लाइट 6E – 7468 सवा घंटे देरी से 6 बजकर 50 मिनट और अहमदाबाद की फ्लाइट 6E – 7524 डेढ़ घंटे की देरी के बाद 7 बजकर 40 मिनट रवाना हो सकी। जयपुर एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, इन दिनों इंडिगो क्रू की कमी के साथ कई एयरक्राफ्ट में तकनीकी और संचालन से जुड़े कारणों का सामना कर रही है। जिसकी वजह से रोजाना कई फ्लाइट्स लेट हो रही हैं। यही कारण है कि इंडिगो एयरलाइंस के माध्यम से जयपुर से ट्रैवल करने वाले पैसेंजर्स को काफी परेशान होना पड़ रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *