सवाई माधोपुर समीपवर्ती एक कस्बे में बुधवार शाम एक बार फिर से उस वक्त हडकंप मच गया जब दो नाबालिग लड़कियां बिजली के एक पोल पर चढ़ गई। देखते-देखते सैकड़ों की तादाद में लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना मिलते ही कुंडेरा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। जहां पर दोनों नाबालिग लड़कियों को 30 मिनट की समझाइश के बाद नीचे उतारने का प्रयास किया गया। इससे पहले प्रशासन ने संबंधित बिजली के पोल को बंद करवाया गया। बेटी को अगवा किया था जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति की एक नाबालिग बेटी को पिछले साल कुछ लोगों ने अगवा कर लिया गया था। जिसके बाद लगभग एक साल तक उनकी बेटी लापता रही थी। हाल ही में नवंबर महीने में उनकी बेटी बरामद हुई, वह भी नाबालिग थी। इस मामले को लेकर कुछ प्रभावशाली लोगों के खिलाफ कुंडेरा थाने में मामला दर्ज करवाया गया था, लेकिन पुलिस की ओर से मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई। बहनें पोल पर चढ़ी मामले में सैनी समाज ने कुछ दिन पहले कार्रवाई करने की मांग को लेकर जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन भी किया गया था। उसके बावजूद भी जब पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। तब आज शाम को दो नाबालिग बालिकाएं बिजली के पोल पर चढ़ गई और उन्होंने अपनी बड़ी नाबालिग बहन के मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। मौके पर पहुंचे लोगों ने और पुलिस ने समझाइश करने के आधे घंटे बाद दोनों नाबालिग बालिकाओं को नीचे उतार लिया और मामले में कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।


