दौसा PWD SE मुरारीलाल मीणा APO:जेईएन संतरा मीणा को भी एपीओ किया, आदेश में प्रशासनिक कारणों का जिक्र

सार्वजनिक निर्माण विभाग ने दौसा में पदस्थ दो अधिकारियों को एपीओ कर दिया है। वरिष्ठ शासन उप सचिव सुनील कुमार शर्मा द्वारा जारी आदेश के अनुसार अधीक्षण अभियंता (एसई) मुरारी लाल मीणा को एपीओ कर दिया गया है। इन्हें प्रशासनिक कारणों से एपीओ करना बताया गया गया है। इस अवधि में वे अपनी उपस्थिति पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता एवं अतिरिक्त सचिव कार्यालय जयपुर में देंगे। इसी सार्वजनिक निर्माण विभाग के चीफ इंजीनियर टीसी गुप्ता ने आदेश जारी करते हुए दौसा सब डिवीजन में पदस्थ कनिष्ठ अभियंता (जेईएन) संतरा कुमारी मीणा को भी एपीओ किया है। एसई और जेईएन को एपीओ करने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चला है, लेकिन दोनों अधिकारियों को अचानक एपीओ किए जाने को लेकर कई तरह की चर्चाए बनी हुई हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *