जोधपुर ग्रामीण डीएसटी की तस्कर के खिलाफ कार्रवाई:फॉर्च्यूनर से 415 किलो अवैध डोडा-पोस्त बरामद, लोडेड पिस्टल भी जब्त

जोधपुर ग्रामीण पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है। जिला विशेष टीम (DST) और पुलिस थाना बिलाड़ा की संयुक्त कार्रवाई में बिना नंबर की टोयोटा फॉर्च्यूनर गाड़ी से 415.52 किलोग्राम अवैध डोडा-पोस्त, 1 लोडेड पिस्टल और 4 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। कार्रवाई के दौरान तस्कर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। नाकाबंदी तोड़ भागा तस्कर, टायर बर्स्टर से रोकी रफ्तार पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण नारायण टोगस ने बताया कि मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस मुख्यालय के विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। 3 दिसंबर को जिला विशेष टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि एक लग्जरी फॉर्च्यूनर में भारी मात्रा में डोडा-पोस्त लेकर तस्कर गुजरने वाले हैं। सूचना पर थानाधिकारी बिलाड़ा सवाई सिंह और डीएसटी प्रभारी श्रवणकुमार भवंरिया के नेतृत्व में बिलाड़ा बाईपास पर कड़ी नाकाबंदी की गई। इसी दौरान सफेद रंग की बिना नंबर की फॉर्च्यूनर हाईवे पर तेज रफ्तार से आती दिखी। पुलिस ने रुकवाने का प्रयास किया, लेकिन चालक नाकाबंदी तोड़कर फरार होने लगा। डीएसटी के हेडकांस्टेबल विरेंद्र चौधरी ने तत्परता और सूझबूझ दिखाते हुए टायर बर्स्टर (स्टॉप-स्टिक) लगाया, जिससे फॉर्च्यूनर के टायर क्षतिग्रस्त हो गए। लूनी नदी पुल पर छोड़ी लावारिस फॉर्च्यूनर, अंदर मिले 24 कट्टे डोडा-पोस्त टायर फटने के बाद भी तस्कर गाड़ी को पिचियाक की तरफ ले गया। फिर लूनी नदी के ब्रिज पर फॉर्च्यूनर को लावारिस हालत में छोड़कर भाग निकला। पुलिस की तलाशी में गाड़ी के अंदर से 24 प्लास्टिक कट्टे, कुल 415.52 किलोग्राम अवैध डोडा-पोस्त, 1 लोडेड पिस्टल, 4 कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने फॉर्च्यूनर गाड़ी भी जब्त कर ली है। एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज पुलिस ने तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच थानाधिकारी कापरड़ा को सौंपी है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *