जयपुर नाहारी नाका कब्रिस्तान में दो कब्रें खोली गईं:देर रात अज्ञात लोगों ने की हरकत, इलाके में हड़कंप

जयपुर के नाहारी का नाका कब्रिस्तान में मंगलवार देर रात दो कब्रें फिर से खोली गईं। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अज्ञात लोगों ने देर रात इन कब्रों को खोला। यह घटना लगभग पांच महीने पहले भी इसी कब्रिस्तान में हुई ऐसी ही एक वारदात के बाद सामने आई है। सुबह एक व्यक्ति ने कब्रों को खुला देखकर कब्रिस्तान कमेटी को इसकी सूचना दी। जानकारी मिलते ही कमेटी सदस्यों में भी हड़कंप मच गया। असामाजिक तत्वों द्वारा बार-बार की जा रही इस तरह की हरकतों से स्थानीय लोगों में भारी रोष व्याप्त है। घटना की सूचना मिलने पर शास्त्री नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एडीसीपी नॉर्थ-II बजरंग सिंह ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। बता दें कि पांच महीने पहले भी शास्त्रीनगर इलाके में नाहरी का नाका स्थित कब्रिस्तान में महिलाओं की कब्रों से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया था। उस वक्त भी महिलाओं की कब्र से बार-बार छेड़छाड़ होने पर स्थानीय लोगों ने आक्रोश जताया है। लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस को सूचना देने के बावजूद अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उस वक्त किशनपोल विधायक अमीन कागजी और कांग्रेस नेता आरआर तिवाड़ी मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों से समझाइश कर मामला शांत करवाया। उस वक्त कब्रिस्तान बचाओ संघर्ष समिति के महासचिव फिरोजूद्दीन और स्थानीय निवासी फिरोज रंगरेज का कहा था कि पिछले 15 दिन में महिलाओं की 5 कब्रों से छेड़छाड़ की जा चुकी। सभी घटनाएं रात 1 से 2 बजे के बाद हुई। लोगों ने किसी तांत्रिक पर आशंका जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी। थानाधिकारी महेन्द्र यादव ने बताया था कि 4-5 बदमाश दो बाइकों पर सवार होकर आए थे, जिन्होंने कब्रों से छेड़छाड़ की। कब्रों पर कफन भी नहीं मिले। आरोपियों की पहचान के लिए फुटेज खंगाले गए थे और जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *