इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में ट्रेनिंग के लिए आवेदन 31 तक

नारायणपुर| जिले के अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थियों के लिए एक बड़ी उपलब्धि के रूप में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट रायपुर द्वारा विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत जिले के विज्ञान, गणित या कॉमर्स समूह से उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे दो विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। चयनित विद्यार्थी Iरायपुर में तीन महीने का इंटर प्रोविज़नल प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। इस प्रशिक्षण का पूरा शुल्क शासन द्वारा वहन किया जाएगा। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद चयनित विद्यार्थियों के लिए संबंधित कोर्स का शुल्क भी शासन द्वारा भुगतान किया जाएगा। इस कार्यक्रम में आवेदन करने के इच्छुक पात्र विद्यार्थी अपने सभी आवश्यक प्रमाण पत्रों के साथ 31 दिसंबर को सुबह 11 बजे जिला रोजगार कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *