रांची| इंडियन रेडियोलॉजिकल एंड इमेजिंग एसोसिएशन (आईआरआईए) के झारखंड चैप्टर की आम सभा की बैठक रिम्स में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता आईआरआईए झारखंड चैप्टर के अध्यक्ष डॉ. नीरज कुमार ने की। इस दौरान वर्ष 2025-26 के लिए नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से डॉ. जितेंद्र कुमार को नया अध्यक्ष चुना गया, जबकि डॉ. मनीष कुमार को कार्यकारी अध्यक्ष पद के लिए नामित किया गया। उपाध्यक्ष के रूप में डॉ. राजीव कुमार रंजन और डॉ. वायलेट मुर्मू को जिम्मेदारी सौंपी गई। डॉ. सुरेश कुमार टोप्पो को सचिव (2025-27) और डॉ. अनीश चौधरी को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। संयुक्त कोषाध्यक्ष डॉ. निशा राय, संयुक्त सचिव डॉ. एनीमा आर. खलखो और डॉ. अभिषेक जायसवाल होंगे। डॉ. संगीता झा और डॉ. सुनीता कुमारी को सेंट्रल काउंसिल, जबकि डॉ. राजन पांडे और डॉ. पी.के. पूर्वे को राज्य परिषद का सदस्य बनाया गया है।


