रांची | राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम के तहत टीबी मुक्त भारत अभियान की शुरुआत मंगलवार को सिविल सर्जन कार्यालय सभागार से की गई। यह अभियान 1 जुलाई से 31 दिसंबर 2025 तक चलेगा, जिसका उद्देश्य जन-जन को टीबी रोग के लक्षण, बचाव व इलाज के प्रति जागरूक करना और मरीजों की पहचान कर निःशुल्क जांच व इलाज उपलब्ध कराना है। अभियान की शुरुआत सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार ने की। मौके पर डीआरसीएचओ डॉ. अशीम माझी, डीटीओ डॉ. एस बास्की, डीएलओ डॉ. सीमा गुप्ता, डब्ल्यूएचओ कंसल्टेंट, राज्य यक्ष्मा पदाधिकारी, डीपीएम प्रवीण कुमार, डीपीसी राकेश राय समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। रांची के प्रखंडों और शहरी क्षेत्रों में वल्नरेबल ग्रुप की घर-घर स्क्रीनिंग सहिया और स्वास्थ्यकर्मियों के माध्यम से की जाएगी।


