इंडियन स्काउट गाइड फैलोशिप गोल्डन गिल्ड की पाक्षिक बैठक

भास्कर संवाददाता| पाली इंडियन स्काउट गाइड फैलोशिप गोल्डन गिल्ड की पाक्षिक बैठक और नए वर्ष का स्नेह मिलन कार्यक्रम रविवार को अध्यक्ष लखपत राज सिंघवी की अध्यक्षता में और संरक्षक घनश्याम भटनागर के सान्निध्य में आयोजित किया। गोल्डन गिल्ड के सभी स्काउट सदस्यों का अध्यक्ष महोदय लखपत राज सिंघवी ने गत वर्ष अच्छा सहयोग करने के फलस्वरूप सभी उपस्थित सदस्यों को कंबल, पेन, बेग, आइटम, सोल ओढ़ाकर विभिन्न प्रकार के आइटम्स देकर सभी को सम्मानित किया। कार्यक्रम में विनोद कुमार शर्मा ने अपने विचार रखे एवं ज्ञानवर्धक कविता के रूप में पंक्तियां सुनाई। घनश्याम भटनागर, कांतिचंद मुथा, राजेश कुमार अरोड़ा, राधेश्याम भाटी, लीला चौहान, अंजू जैन, प्रताप राम चौहान ने भजन, गायन, मारवाड़ी गीत गाकर सभी ने अच्छा मनोरंजन एवं बैठक कार्यक्रम में रोचक बनाए रखा। इस दौरान कृष्ण चंद्र जोशी, चैनसिंह भाटी, प्रमोद कुमार माथुर, सुरेश मोहन शर्मा, मोहनलाल अगलेचा, कमल किशोर अग्रवाल, रामनिवास गांधी और सुशील जैन भी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *