राष्ट्रीय सीनियर बॉक्सिंग स्पर्धा में राजस्थान टीम उपविजेता रही

भास्कर संवाददाता | पाली भारतीय बॉक्सिंग संघ के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय सीनियर पुरुष-महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन 3 से 10 जनवरी तक ग्रेटर नोएडा में किया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में जिले के बॉक्सिंग कोच दिलीप गहलोत ने राजस्थान सीनियर बॉक्सिंग टीम के प्रशिक्षक के रूप में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में राजस्थान के मुक्केबाजों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पदक अर्जित किए। हर्ष चौधरी (90 किग्रा) ने स्वर्ण पदक, जबकि विवेक मीणा (70 किग्रा) एवं ताश्री मेनारिया (80+ किग्रा) ने कांस्य पदक जीतकर राजस्थान का मान बढ़ाया। टीम प्रदर्शन के आधार पर पुरुष वर्ग में सर्विसेज टीम प्रथम, राजस्थान टीम द्वितीय (उपविजेता) एवं रेलवे टीम तृतीय स्थान पर रही। राजस्थान टीम की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर भारतीय बॉक्सिंग संघ के उपाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार निर्वाण, राजस्थान बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह, वासूदेव शर्मा अध्यक्ष (पाली जिला बॉक्सिंग संघ), अंतरराष्ट्रीय रेफरी विशाल कुमार निर्वाण, तकनीकी अधिकारी राजेंद्र सिंह राठौड़ एवं उम्मेद बारासा, तथा टीम मैनेजर मोइन उल्लाह खान की ओर से टीम प्रशिक्षक दिलीप गहलोत एवं समस्त टीम को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *