इंडिया गठबंधन मजबूती से बिहार चुनाव लड़ेगी : मिथिलेश ठाकुर

गढ़वा|पूर्व मंत्री सह झामुमो के महासचिव मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि झारखंड विधान सभा की तरह ही बिहार विधान सभा चुनाव में इंडिया गठबंधन मजबूती से चुनाव लड़ेगी। झामुमो भी अपना अधिकार समझती है। बिहार में भी जाति व धर्म में बांटने वाले लोगों को मुंहतोड़ जवाब जनता देगी। सोमवार को वे गढ़वा स्थित अपने आवास पर मीडिया को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि भाषा को लेकर उत्पन्न विवाद का भी समाधान किया जाएगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन संवेदनशील व्यक्ति हैं। इनकी कार्यप्रणाली ऐसी है कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक लोग टकटली लगाकर देख रहे हैं। किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का लाभ सभी योग्य लाभुकों को मिलेगा। राज्य सरकार सभी योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम करेगी। पूर्व मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने बड़ी राशि 15वें वित्त, मनरेगा, आवास की रोक कर रखा है। जिससे परेशानी उत्पन्न हो रही है। आगामी तीन-चार महीने में नगर निकाय का भी चुनाव सरकार कराने का काम करेगी। इसमें बहुत सी बाधाएं थी जिसे दूर कर लिया गया है। पूर्व मंत्री ने कहा कि गढ़वा के वर्तमान विधायक विकास नहीं बल्कि विनाश कर रहे हैं। विधायक डीसी, एसपी और अभियंताओं को गाली-गलौज करने का काम कर रहे हैं। साथ ही संवेदकों से वसूली करने में लगे हुए हैं। जिससे गढ़वा का विकास बाधित है। विधायक के मकसद को झामुमो के लोग कभी पूरा नहीं होने देगें। हर कदम पर प्रशासनिक तंत्र की निगरानी है। यहां तक विधायक शिलापट्‌ट तुड़वाने का काम करने लगे हैं। पूर्व में जिन योजनाओं का शिलान्यास किया गया था। इनमें कईं ऐसे योजनाएं है जिसका मुख्यमंत्री ने भी शिलान्यास किया है और हजारों लोग गवाह हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *