‘इंडिया’ में सीट बंटवारे का फॉर्मूला तय, झामुमो को कोई सीट नहीं दी, पार्टी ने कहा-हम हर हाल में चुनाव लड़ेंगे

इंडिया गठबंधन ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी तैयारी तेज कर दी है। सीटों का फॉर्मूला लगभग तय हो चुका है। इस फॉर्मूले में झामुमो के लिए अभी कोई सीट नहीं छोड़ी गई है। बिहार विधानसभा को लेकर पटना में हुई घोषणा और दूसरी बैठक में भी आमंत्रण न मिलने से झामुमो नाराज है। झामुमो के केंद्रीय महासचिव मनोज पांडेय ने शुक्रवार को रांची में कहा कि हमारा बिहार में जनाधार है। हम वहां हर हाल में चुनाव लड़ेंगे। हमने राजद को पहले ही अपनी मांगों से अवगत करा दिया है। हमें तवज्जो मिले या न मिले, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। झामुमो हर हाल में बिहार में चुनाव लड़ेगा। हमने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। बिहार में झामुमो को दरकिनार करना गठबंधन के लिए उचित नहीं होगा। क्योंकि हमने झारखंड में गठबंधन धर्म का पूरा पालन किया है। राजद के एक विधायक के जीतने के बाद भी पिछली सरकार में मं​त्री बनाए रखा। अब राजद की जिम्मेदारी निभाने की बारी है। हमने पार्टी के अधिवेशन में ही बिहार में चुनाव लड़ने का संकल्प ले लिया है। -शेष पेज 9 पर अगर रालोजपा के पारस गठबंधन में आए तो बची 3 सीटें उन्हें दी जाएंगी 1 लोकसभा चुनाव में राजद 23, कांग्रेस 9, वाम दल 5 और वीआईपी 3 सीटों पर उतरे थे। इस फार्मूले के आधार पर ही विधानसभा में सीटों का बंटवारा हुआ तो राजद की 138, कांग्रेस की 54, तीनों वाम दलों की 30 और वीआईपी की 18 सीटें पर दावेदारी बन रही है। पशुपति पारस साथ हुए तो बची तीन सीटें उनकी रालोजपा को दी जा सकती है। 2 इस फार्मूले में पार्टी के उम्मीदवार और उसकी ताकत को देखकर सीट एडजस्टमेंट में 5% बदलाव करने की गुंजाइश रखी जाएगी। पहले चरण में सभी दलों की सबसे मजबूत सीटों पर एलायंस कॉर्डिनेशन कमेटी विचार करेगी। जिन सीटों पर सहमति नहीं बन पा रही, उन पर दावेदारी वाले दोनों दलों के उम्मीदवारों की राजनीतिक हैसियत के हिसाब से सीट का बंटवारा होगा।
राजद-138
कांग्रेस54
वाम दल-30
वीआईपी-18

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *