स्वच्छता में सिरमौर इंदौर में स्वच्छता अभियान के तहत मंगलवार को मेयर टास्क फोर्स का गठन किया गया। शहर के सभी 22 जोन क्षेत्रों मे आने वाले वार्ड में चेंबर सफाई का काम डी सिल्डिंग मशीन, प्रेशर वाहन के माध्यम से किया जाएगा। 50-50 कर्मचारियों की उपस्थिति में चार मेयर टास्क फोर्स करेगी। रोज हर टीम एक-एक वार्ड में चेंबर सफाई का काम करेगी। मंगलवार को मेयर पुष्यमित्र भार्गव, कमिश्नर शिवम वर्मा, जल कार्य प्रभारी अभिषेक शर्मा (बबलू ) द्वारा निगम प्रांगण में मेयर टास्क फोर्स का शुभारंभ किया गया। मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा- इंदौर हमेशा से नवाचारों का शहर रहा है। इंदौर ने स्वच्छता के साथ ही अन्य क्षेत्रों में लगातार नवाचार करते हुए शहर को देश में सिरमौर बनाया है। इसी क्रम में यह नवाचार है।


