सीहोर में 5 डिग्री पर पहुंचा पारा:घने कोहरे में विजिबिलिटी 50 मीटर से कम; शीतलहर के चलते कड़ाके की सर्दी

सीहोर जिला आज भी घने कोहरे की गिरफ्त में है। आज यहां न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं घने कोहरा कि वजह से विजिबिलिटी 50 मीटर पर ठहर गई। जानकारी के अनुसार नए साल के साथ ही सीहोर जिला लगभग हर दिन घने कोहरे की गिरफ्त में रह रहा है। आज लगातार दूसरा दिन है जब घने कोहरे ने पूरे जिले में अपना असर दिखाया है। इधर सूरज निकलने के बाद भी वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर आना-जाना पड़ रहा था क्योंकि घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी काफी कम थी। उल्लेखनीय है कि इस सीजन में लगातार कड़ाके की सर्दी और शीतलहर का दौर चल रहा है। जिसके कारण आज न्यूनतम तापमान भी 5 डिग्री सेल्सियस तक आ गया है। शासकीय कृषि कॉलेज में स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएस तोमर ने बताया कि उत्तर की दिशा से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण शीतलहर का चल रही है। उन्होंने बताया कि मौसम का मिजाज अभी आगामी कुछ दिन ऐसा ही रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *