नवविवाहिता सुसाइड केस; पति, सास और ननद को जेल:प्रताड़ना से तंग आकर खंडवा में 22 वर्षीय महिला ने पीया था कीटनाशक

खंडवा जिले के उटड़ी गांव में नवविवाहिता सुसाइड मामले में मंगलवार को पति, सास और ननद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना 25 दिसंबर 2024 की है। जानकारी के अनुसार, 22 वर्षीय महिला ने कीटनाशक दवा पीकर जान दे दी थी। 13 दिन चली जांच के बाद पुलिस ने ससुराल पक्ष को आरोपी बनाया। मंगलवार शाम को आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से तीनों आरोपियों को जेल भेजा गया। एसपी मनोज कुमार राय ने बताया कि, ग्राम उटड़ी निवासी सानु पिता हरिओम भीलाला ने कीटनाशक दवाई पीकर आत्महत्या कर ली थी। मूंदी पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की, इस दौरान मायके पक्ष के बयान लिए गए। जांच के बाद मंगलवार को महिला के पति हरिओम, सास सुनीता बाई और ननद नंदनी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का प्रकरण दर्ज किया गया। आरोपियों ने नव विवाहिता सानु को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए मजबूर करना पाया गया। इसके बाद आरोपी हरिओम, सुनीता बाई और नंदनी के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। इसके बाद तत्काल गिरफ्तारी के बाद उन्हें पुनासा कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपियों को जेल भेज दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *