इंदिरा गांधी पंचायती राज में सोमवार को लोकतंत्र पर व्याख्यान:सचिन पायलट होंगे मुख्य अतिथि, वरिष्ठ पत्रकार पुण्य प्रसून वाजपेई करेंगे संबोधित

जयपुर में लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक संस्थाओं की महत्ता पर एक महत्वपूर्ण व्याख्यान का आयोजन किया जा रहा है। लोक स्वराज मंच की ओर से 13 जनवरी को इंदिरा गांधी पंचायती राज संस्थान में अपराह्न 2:15 बजे यह कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में वरिष्ठ पत्रकार पुण्य प्रसून वाजपेई ‘संसदीय लोकतंत्र में संविधान और संस्थाओं का महत्व’ विषय पर अपने विचार रखेंगे। राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री सचिन पायलट मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। लोक स्वराज मंच के अनुसार, वर्तमान समय में लोक कल्याण, लोकतंत्र, समता, समानता और सहिष्णुता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर खुली चर्चा का दायरा सिकुड़ता जा रहा है। विकास की अंधी दौड़ में समाज में अलगाव, अविश्वास और असमानता जैसी नकारात्मक प्रवृत्तियां बढ़ रही हैं। इससे न केवल आम जनता के हितों और अधिकारों पर चर्चा सीमित हो रही है, बल्कि संस्थागत ढांचा भी कमजोर हो रहा है। यह व्याख्यान इन्हीं महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श का एक प्रयास है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *