भरतपुर के उच्चैन थाने में एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। नाबालिग के गांव के युवक ने 2 साल पहले नाबालिग से दुष्कर्म किया, उसके बाद नाबालिग के अश्लील फोटो- वीडियो बना लिए। इस दौरान आरोपी उन्हें वायरल करने की धमकी देकर नाबालिग पर दबाव बना रहा था कि वह उसके दोस्तों के साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब नाबालिग ने मना कर दिया तो उसके साथ मारपीट की। इसके बाद नाबालिग ने खुदकुशी की कोशिश की, जिसे ग्रामीणों ने बचाया। उच्चैन थाना SHO गिर्राज सिंह ने बताया- एक व्यक्ति ने FIR ने दर्ज करवाते हुए बताया कि 2 साल पहले उसकी नाबालिग बेटी 10वीं क्लास में पढ़ती थी। उस समय व्यक्ति और उसकी पत्नी अपने रिश्तेदारों के यहां एक कार्यक्रम में गए थे। व्यक्ति की नाबालिग बेटी घर अकेली थी। तब गांव का एक युवक मेरे घर आया। युवक ने मेरी बेटी को चाकू दिखाकर धमकाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही युवक ने मेरी नाबालिग बेटी के अश्लील वीडियो बना लिए, युवक ने एक दोस्त को घटना के बारे में बताया और मेरी नाबालिग बेटी के अश्लील वीडियो भी दिखा दिए। जिसके बाद दोनों युवक मेरी नाबालिग बेटी को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे खेत में ले गए और उसके साथ गैंगरेप किया। नाबालिग ने इन घटनाओं के बारे में परिजनों को नहीं बताया। 9 जनवरी 2025 को फिर से गांव के युवक ने मेरी बेटी पर दबाव बनाकर अपने दोस्तों के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। जब नाबालिग ने युवक से मना कर दिया तो, उसने अपने साथियों के साथ मिलकर नाबालिग से मारपीट की। इस घटना से परेशान मेरी नाबालिग बेटी 10 जनवरी को गांव की पोखर में कूद गई। पोखर के पास मौजूद लोगों ने मेरी बेटी को बचाया। गांव के लोगों ने घटना की जानकारी हमें दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे। तब मेरी बेटी ने सारी घटना हमें बताई। जिसके बाद उच्चैन थाने में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी।


