जमहावीर दिगंबर जैन शिक्षा परिषद की नई कार्यकारिणी के लिए रविवार को हुए चुनाव में टीम MSU ने प्रभावशाली जीत दर्ज की। सी-स्कीम स्थित महावीर स्कूल में आयोजित चुनाव में उमराव मल संघी अध्यक्ष और सुनील बख्शी मानद मंत्री निर्वाचित हुए। चुनाव में कुल 2458 मतदाताओं में से 1229 सदस्यों ने मतदान किया। अध्यक्ष पद के लिए उमराव मल संघी को 995 मत मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी अमर चंद जैन को 118 मत प्राप्त हुए। मानद मंत्री पद पर सुनील बख्शी ने 1049 मतों के साथ सर्वाधिक मत हासिल किए, वहीं उनके प्रतिद्वंद्वी पवन जैन को मात्र 68 मत मिले।ना शुरू हुई। परिणाम घोषणा के बाद सभी विजयी प्रत्याशियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। महेश काला पहले ही कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हो चुके थे। कार्यकारिणी के दस सदस्यों के लिए हुए चुनाव में भी MSU टीम का दबदबा रहा। विजयी सदस्यों में अरुण काला (931 मत), मुकुल कटारिया (925 मत), रुपिन काला (917 मत), मनीष बैद (914 मत), प्रमोद जैन पहाड़िया (899 मत), अरुण शाह (896 मत), कमल बाबू जैन (890 मत), मुकेश सोगानी (840 मत), सुनील जैन पहाड़िया (822 मत) और विनोद जैन कोटखावदा (807 मत) शामिल हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी शांति कुमार जैन के अनुसार, मतदान सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक चला और शाम 4 बजे से मतगणना हुई । एम एस यू टीम के विजयी होने पर समाज के सभी विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी। मुख्य चुनाव अधिकारी शांति कुमार जैन, चुनाव अधिकारी अनिल जैन एवं प्रदीप जैन एवं सम्पूर्ण टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।


