इंदिरा नगर पुरानी बस्ती में धूमधाम से मनाया गुरु पर्व

कोरबा| नगर निगम के वार्ड क्रमांक 5, इंदिरानगर पुरानी बस्ती में गुरु घासीदास बाबा की 268 जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत में जैत खाम पर पालो चढ़ाकर व पूजा-अर्चना कर की गई। अतिथि के रूप में अखिल भारतीय सतनामी युवा कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष मनीराम जांगड़े एवं किशोर न्याय बोर्ड के पूर्व सदस्य रवि खूंटे शामिल रहे। सत्य का प्रतीक श्वेत ध्वज को जैतखाम में डहरिया द्वारा चढ़ाया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में वार्ड के सतनामी समाज की वरिष्ठ महिला कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान रहा है। जिसमें नर्मदा आदिले, मदन आदिले, बृजबाई आदिले, शांति आदिले, शैली अंचल, मानकुवर बंजारे, उमा कुमारी, संतरा बाई, भारती, अनुराधा, पिंकी, सोंनारिन बाई, संतरा बाई जांगड़े, उर्मिला आदि ने सहयोग किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *