इंदिरा नगर में बजरंगबली मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा

भास्कर न्यूज | धौराभाठा ग्राम पंचायत तमनार के इंदिरा नगर में रामभक्त बजरंगबली जी के भव्य मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुई। इंदिरा नगर निवासी दशरथ सहिस ने अपने स्वर्गीय पिता रुक्मण सहिस की स्मृति में मंदिर का निर्माण कराया। इस कार्य में उनकी धर्मपत्नी गयाबाई सहिस, पुत्र अजय सहिस, विजय सहिस और पूरे परिवार का सहयोग रहा। प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय संगीतमय श्रीरामचरितमानस कथा का आयोजन किया गया। 22 फरवरी को कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। कथा वाचन संतोष सारथी और मानस मंडली तेंदुकुरी रायगढ़ द्वारा किया गया। 23 फरवरी को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन‑पूजन और प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न हुई। शाम को छत्तीसगढ़ी गायक जयनंद कार्स और मानस मंडली अमलीपाली चंद्रपुर ने भक्ति संध्या में प्रस्तुति दी। 24 फरवरी को बजरंगबली की मूर्ति स्थापना, पूर्णाहुति और विशाल महाप्रसाद भंडारे का आयोजन हुआ। हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में नगर पंचायत तमनार के प्रथम अध्यक्ष अश्विनी पटनायक, उपाध्यक्ष गीतांजलि पटनायक सहित कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। अध्यक्ष अश्विनी पटनायक ने मंदिर परिसर में कीर्तन‑भजन के लिए शेड निर्माण कराने की घोषणा की, जिसका समाजजनों ने स्वागत किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *